Himachal Pradesh : कुल्लू में बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 04 Jul 2022 01:48:24 PM
Himachal Pradesh : 12 killed as bus falls into a gorge in Kullu

कुल्लू | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में एक निजी बस के सोमवार सुबह गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। कुछ खबरों में मृतकों की संख्या 15 से ऊपर बताई गयी है। पुलिस ने बताया कि हासदा लगभग साढ आठ बजे हुआ। बस शैंशर से सैंज की तरफ आ रही और जंगला गांव के निकट यह असंतुलित होकर साथ लगती खाई में जा गिरी। हासदे में कम से कम 12 लोगों के मरने की सूचना है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों का आंकड़ा बढèने की आशंका है। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। बस में लगभग 30 यात्रियों के सवार होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

कुल्लू जिला उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हादसे की पुष्टि करते हुये बताया कि अब तब लगभग छह शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि कई लोग अभी भी बस के अंदर दबे और पहाड़ी पर छितरे हो सकते हैं। घटनास्थल पर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.