हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं ने राजस्थान को देश में अपराध का गढ़ बना दिया: Jully

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 03:50:56 PM
Incidents of murder, kidnapping, and rape have turned Rajasthan into a hub of crime in the country: Jully

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में क्राइम को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में आज बड़ी बात कही है। जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में रोजाना हो रही हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं ने राजस्थान को देश में अपराध का गढ़ बना दिया है।

हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि अब हमारी बहन-बेटियां घर, सड़क, मंदिर, स्कूल, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अलवर में 14 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर 5 दरिंदों द्वारा गैंगरेप और दूसरी तरफ जयपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप, आए दिन हो रही ये घटनाएं इस सरकार की पूरी तरह विफलता का प्रमाण हैं।

प्रदेश में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें भी पता है की भाजपा सरकार सिर्फ बयानबाजी कर सकती है। मुख्यमंत्री जी, दिल्ली दरबार और अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त है "बदहाल राजस्थान" पर एक शब्द नहीं बोल पा रहे है। आखिर कब तक हमारी बेटियां इस भाजपा के जंगलराज का शिकार होती रहेंगी? कब तक आप इन अपराधियों को खुली छूट देते रहेंगे? मुख्यमंत्री जी, पूछ रहा है राजस्थान, क्या-क्या सहेगा राजस्थान। 

PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.