- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तेदार युवक द्वारा नाबालिग लड़की से रेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। आरोपी रिश्तेदार ने धोखे से मिलने के बहाने लड़की को बुलाकर उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर बंधक उसके साथ दुष्कर्म किया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि शिवदासपुरा निवासी परिजनों ने दिसम्बर-2024 में नाबालिग बेटी की किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में जानकारी दी गई थी 15 साल की बेटी किसी काम से बाहर गई थी। जिसके बाद वह लापता हो गई।
इस पर पुलिस ने फरीदाबाद में दबिश देकर नाबालिग लड़की की तलाश की। नाबालिग पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेसी भेज दिया।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें