Jaipur: छात्रा अमायरा की मौत के मामले में दो छात्रों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया-घटना वाले दिन…

Hanuman | Friday, 07 Nov 2025 02:20:06 PM
Jaipur: Two students made a shocking revelation in the case of Amyra's death, saying - on the day of the incident...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा अमायरा की मौत के मामले में क्लासमेट्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शिक्षा विभाग की टीम की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपे जाने से पहले जांच के दौरान सामने आए कुछ खुलासों ने इस मामले को संवेदनशील बना दिया है। छात्रा अमायरा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

खबरों के अनुसार, शिक्षा विभाग टीम की ओर से अमायरा की कक्षा के कई छात्रों से बातचीत की गई। इसमें दो छात्रों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन अमायरा ने खुद कहा था कि वह स्कूल नहीं आना चाहती थी। एक नौ साल की छात्रा का ऐसा बोलना जांच टीम के लिए अहम संकेत साबित हुआ है। आखिर वह स्कूल जाने से झिझक क्यों हो रही थी, क्या वह किसी डर या दबाव में थी? अब ये सवाल उठे हैं। इस संबंध में अमायरा के माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा सकती है।

अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते विद्यार्थी
खबरों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामनिवास शर्मा ने शुरुआती रिपोर्ट में जानकारी दी कि कक्षा में कुछ विद्याथी्र एक-दूसरे के साथ बैड वर्ड यानी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते थे। छात्रों की ओर से इसकी शिकायत क्लास टीचर से भी की गई थी।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.