पेपर लीक को लेकर Jully ने सरकार को घेरा, कहा- पूरी मिलीभगत भाजपा की है

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 12:36:33 PM
Jully corners the government over the paper leak, alleges full collusion by the BJP

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीक को लेकर एक फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सीकर के अन्दर एक महीने पहले ही यह मैसेज आ गए थे कि NEET का पेपर मिल जाएगा। कुछ जगह तो परिणाम आने से पहले ही खुशियां मनाने लग गए थे कि हमारे बच्चे पास हो गए, तो सरकार क्या कर रही थी? उन पर क्या कार्यवाही की आपने?

यानी कि पूरी मिलीभगत भाजपा की है, नेताओं की, भाजपा के पदाधिकारियों की है इसके अंदर। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं, आप बहुत बातें कर रहे थे सुशासन की, भ्रष्टाचार मुक्त की, पेपर लीक माफियाओं पर कार्रवाई करने की। क्या आपने राजस्थान विधानसभा के पवित्र सदन के अंदर भी कहा था कि मैं बड़े मगरमच्छों को पकड़ूंगा? तो कहां हैं वो मगरमच्छ? कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप बताइए वह मगरमच्छ कौन है? पिछले 12 वर्षों से तो मोदी जी बैठे हैं दिल्ली के अंदर, 100 पेपर लीक के आसपास हो चुके हैं। वो बताएं कौन मगरमच्छ है वहां पर, और यहां पर जो पेपर लीक हो रहे हैं, यहां पर जो मामलों को दबाया जा रहा है, वह मगरमच्छ कौन है, बताइए। बताना पड़ेगा आपको।

जूली ने कहा कि पेपर चोरी का राजस्थान सरकार में कड़ा कानून है। यदि यह FIR राजस्थान में दर्ज होती, तो केंद्र सरकार से 10 गुना मजबूत कानून हमारे यहाँ राजस्थान में है। आजीवन कारावास है, दस करोड़ रुपये का जुर्माना है, लेकिन यहाँ दर्ज नहीं किया, इसीलिए नहीं किया, मुझे ऐसा लगता है। पेपर लीक में भाजपा के लोग शामिल थे, इसलिए इसको पूरी तरह बचाने का काम किया गया है।

अलवर में भाजपा नेता के कॉलेज में पेपर लीक हुआ
अलवर में भाजपा नेता के कॉलेज में पेपर लीक हुआ, आपने उसको दबा दिया। आपने उसमे कहा कि पेपर लीक नहीं है, नकल है, और नकल की एफआईआर दर्ज कर उस मामले को दबा दिया गया। जोधपुर में खुले पेपर मिले, आपने उसे दबा दिया। नवलगढ़ में आरएएस के पेपर मामले को आपने दबा दिया। यानि भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। 

PC:X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.