Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने अब अशोक गहलोत को दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, उनके नेतृत्व में काम करेंगे सचिन पायलट 

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 09:43:51 AM
Lok Sabha Elections: Congress has now given this big responsibility to Ashok Gehlot, Sachin Pilot will work under his leadership

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की ओर से अब लोकसभा चुनाव के लिए कैम्पेन कमेटी का गठन किया गया है। इसका चेयरमैन पूर्व सीएम अशोक गहलोत बनाया गया है। वहीं को- चेयरमैन की जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को मिली है। 

कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए कमेटी के कन्वीनर की जिम्मेदारी जयपुर शहर से उम्मीदवार प्रतापसिंह खाचरियावास दी गई है। वहीं को कन्वीनर अशोक चांदना व रफीक खान को बनाया गया है। कांग्रेस की इस 32 सदस्यीय कमेटी में 28 दिगगजों को सदस्य बनाया गया है। 

इस सूची में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी और मोहन प्रकाश के अलावा कई पूर्व मंत्री और विधायकों को जगह दी गई है। मौजूदा दो उम्मीदवारों को सीपी जोशी और प्रतापसिंह को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में 19 और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.