Madhya Pradesh: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला, फिर प्रेमी से कर दी ऐसी डिमांड कि...

Hanuman | Saturday, 11 Jan 2025 09:25:02 AM
Madhya Pradesh: Woman was living in live-in relationship, then made such demand from her lover that...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश से एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकार आपकी भी नींद उड़ जाएगी। यहां देवास में एक व्यक्ति द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के वृंदावन धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह महिला का फ्रिज में शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संजय पाटीदार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या की। 

पुलिस ने खुलासा किया कि किराएदार के तौर पर संजय पाटीदार और प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान पिंकी ने संजय पर विवाह करने का दबाव बनाया। इस पर संजय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिंक की हत्या करने की योजना बनाई। उसने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। 

इस प्रकार हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने शक को आधार पर प्रेमी संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला किया। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि आरोपियों ने 10 से 11 महीने पहले महिला की हत्या कर उसकी लाश फ्रिज में बांधकर रख दी थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जक पड़ोसी बलवीर सिंह फ्रिज को बंद करने वहां पर पहुंच गया। फ्रिज में महिला की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.