Rajasthan Assembly Elections: हनुमान बेनीवाल आज करने जा रहे हैं ऐसा 

Hanuman | Saturday, 04 Nov 2023 09:49:27 AM
Rajasthan Assembly Elections: Hanuman Beniwal is going to do this today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी बतौर उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। वह इस बार खींवसर विधानसभा क्षेत्र से आरएलपी उम्मीदवार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इसके लिए वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने शुकवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि 04 नवम्बर को खींवसर विधानसभा क्षेत्र से रालोपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करूंगा। इससे पूर्व नागौर जिला मुख्यालय स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर नामांकन सभा को सम्बोधित करूंगा। 

आप सभी से आग्रह है कि आप इस नामांकन सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मुझे विजयी आशीर्वाद प्रदान करें।  हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अभी तक इन चुनावों के लिए  36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।
 

PC: twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.