Rajasthan: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम गहलोत ने बढ़ाई वसुंधरा राजे की टेंशन

Shivkishore | Tuesday, 09 May 2023 08:32:16 AM
Rajasthan: Before PM Modi's visit, CM Gehlot increased the tension of Vasundhara Raje

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को राजस्थान दौरे पर आने वाले है और उसका कारण साफ है की अब राजस्थान में राजनीतिक बिसात बिछले वाली है। ऐसा इसलिए की इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और अब भाजपा पूरी तैयारी के साथ इसमें जुटने वाली है। 

लेकिन उनके दौरे से पहले राजस्थान की राजनीति में तूफान आ गया है। सीएम अशोक गहलोत ने बयान दिया है की उनकी सरकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की वजह से बची है, इसके बाद वसुंधरा राजे का सियासी भविष्य गहलोत ने अब भंवर में फंसा दिया है। आपकों बता दें की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। 

पहला बीजेपी में वसुंधरा को सबके सामने ऐसा खड़ा कर दिया है की वो अंदरूनी तौर पर गहलोत का साथ दे रही है। गहलोत के इस बयान के बाद वसुंधरा राजे ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भयभीत होकर झूठ बोल रहे हैं। वहीं वसुंधरा राजे खुद को सीएम केंडिडेट मानकर चल रही है। ऐसे में मोदी के आने से पहले पार्टी में कई तरह के सवाल खड़े होंगे। 

pc- tv9bhartvarsh



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.