- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। सरकार की ओर से बजट की तैयारियां की जा रही है। वित्त मंत्री दिया कुमारी एक बार फिर से विधानसभा में बजट पेश करेंगी। बजट से पहले आज आज विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम भजनलाल सहित भाजपा के लगभग सभी विधायक शामिल हुए।
बैठक के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज खुद ही एक्स के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक में जनकल्याण, सुशासन और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार–विमर्श किया।
इस अवसर पर आगामी लोक कल्याणकारी बजट 2026–27, विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट दिशा तय की गई। बैठक के प्रारंभ में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाणा एवं पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें