Rajasthan: सीएम गहलोत का चुनावों से पहले बड़ा ऐलान, 40 लाख महिलाओं को होगा सीधा फायदा, जाने आपका भी है क्या नंबर

Shivkishore | Saturday, 29 Apr 2023 08:56:27 AM
Rajasthan: CM Gehlot's big announcement from the elections, 40 lakh women will be directly benefited, know what is your number

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की जनता के लिए इतना कुछ कर रहे है जो देखकर ऐसा लगता है मानों किसी सीएम ने नहीं किया। वो एक बढ़कर एक योजना लागू कर रहै। इन सबके बीच उनकी एक और घोषणा पूरी होने जा रही है जो प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को बड़ा फायदा देगी।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की राजस्थान सरकार आगामी रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को एक साथ मुफ्त स्मार्टफोन देगी। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात जो होगी वो यह की इन स्मार्टफोन में तीन साल का इंटरनेट पैक भी मुफ्त होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। 

गहलोत हनुमानगढ़ के रावतसर में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करने पहुंचे थे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया है। इन महिलाओं को तीन साल के लिए निःशुल्क इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार इस रक्षा बंधन पर प्रदेश की महिलाओं को इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन देगी।

PC- amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.