Rajasthan: किरोड़ी का दावा,पेपर लीक से कमाया गया 500 करोड़ और 50 किलो सोना लॉकर्स में, आयकर विभाग ने किया सर्च

Samachar Jagat | Saturday, 14 Oct 2023 08:19:14 AM
Rajasthan: Kirori claims Rs 500 crore earned from paper leak and 50 kg gold in lockers, Income Tax Department searches

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा  ने एक बार फिर से महौल  को गर्म कर दिया। शुक्रवार को किरोड़ी लाल जयपुर के गणपति प्लॉजा में धरने पर बैठे गए। उनका कहना है कि यहां कुछ राजनीतिक लोगों के निजी लॉकर हैं, जिनमें 500 करोड़ रुपए और 50 किलो सोना मौजूद हैं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया की यह पैसा राजस्थान पेपर लीक के जरिये कमाया गया है। 

बता दें की किरोड़ी ने यह भी कहा राजस्थान पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की गर्लफ्रेंड स्पर्धा चौधरी पर ईडी ने छापेमारी की है। दूसरा छापा सीएम अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के यहां पड़ा है। मैंने ईडी को ब्योरा दे दिया है, आयकर विभाग की टीम यहा गणपति प्लॉजा पहुंची थी। 

बता दें की इसके पहले किरोड़ी ने प्रेस वार्ता की थी और और खुद मीडिया के साथ गणपति प्लाजा पहुंचकर सभी दुकानों का सर्च करवाया। उन्होंने गणपति प्लाजा प्लाजा में 50 किलो सोना और काला धन होने का दावा किया था। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.