Rajasthan: एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को महारैली, आज जयपुर में जुट रहे दिग्गज नेता

Shivkishore | Thursday, 11 Dec 2025 02:28:49 PM
Rajasthan: Congress to hold a massive rally against the SIR in Delhi on December 14; senior leaders are gathering in Jaipur today.

इंटरनेट डेस्क। एसआईआर का मुद्दा अभी हर तरफ उठ रहा है। ऐसे में कांग्रेस तीन दिन बाद 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होने वाली रैली की बड़ी तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी को लेकर आज जयपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन शामिल होंगे। वे प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर कर पूरी रणनीति बनाएंगे। इस बैठक में दिल्ली रैली के लिए राजस्थान से कार्यकर्ताओं ले जाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसका पूरा रोडमैप बनाया जाएगा. राजस्थान से करीब 50 हजार कार्यकर्ता रैली के लिए दिल्ली जाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वोट चोर गद्दी छोड़ मसले पर होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को करीब 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने का टारगेट दिया गया है। कार्यकर्ताओं को रैली में दिल्ली ले जाने का रोडमैप तैयार करने के लिए आज जयपुर में कांग्रेस के बड़े नेता जुट रहे है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी समेत नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस की इस हाई-लेवल बैठक का मकसद रैली की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन, संदेश-योजना और जिलेवार जिम्मेदारियों को बांटना है।

pc- ndtv
 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.