Rajasthan Elections 2023: आखिरकार भाजपा के इस नेता ने क्यों निर्दलीय चुनाव लड़ने का किसा फैसला? जानकर आप भी रह जाएंगे....

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 09:08:28 AM
Rajasthan Elections 2023: After all, why did this BJP leader decide to contest the elections as an independent? You will also be surprised to know...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भले ही इस लिस्ट को जारी कर भाजपा ने पहली बढ़त बनाली हो लेकिन भाजपा के नेताओं में असंतोष दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह है की कई जगह ऐसे नेताओं के टिकट काट दिए गए है जिन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी।

इस बीच कई जगहों पर पार्टी का विरोध भी दिखाई देने लगा है। ऐसा ही मामला सामने आया है चूरू जिले से। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे बीएल भाटी ने पार्टी के खिलाफ खुलकर बगावत कर दी है और साथ में भाजपा नेता बीएल भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है।

बता दें की पहली लिस्ट आने के बाद से ही भाटी टिकट वितरण को लेकर नाराज चल रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस में निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीएल भाटी भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं। भाटी ने कहा पार्टी ने कांग्रेस से आई संतोष मेघवाल को टिकट देकर मेरी उपेक्षा की है।

pc- ndtvrajasthan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.