- SHARE
-
जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद परिषद में केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त करने को लेकर अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस टिप्पणी के लिए राहुल गांधी से माफी मांगी की मांग की है। बीजेपी राजस्थान ने मदन राठौड़ की पोस्ट का शेयर किया है।
इसमें कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, वह कांग्रेस की गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति और उनके संस्कारों को उजागर करता है। सिख समाज ने देश की आज़ादी से लेकर आज तक राष्ट्र की आन, बान और शान की रक्षा के लिए असंख्य बलिदान दिए हैं।
ऐसे गौरवशाली समाज से आने वाले राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए "गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा के कई नेताओं ने इस टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें