Rajasthan: अब इस नेता के लिए पिघला अशोक गहलोत का दिल, करेंगे उसके लिए आज चुनाव प्रचार 

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Apr 2024 10:26:37 AM
Rajasthan: Now Ashok Gehlot's heart melts for this leader, will campaign for him today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। राजनीतिक दलों के पास आज शाम छह बजे तक प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए प्रचार करने मौका होगा। पहले चरण के मतदान के प्रचार के आज अन्तिम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन चुनावी सभाओंं को संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

आज इन तीन नेताओं को करेंगे प्रचार
उन्होंने बताया कि वह आज जैसलमेर, नागौर व चौमूं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह जैसलमेर में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल, नागौर में आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल और चौमूं में अमराराम के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल कभी अशोक गहलोत पर कई मुद्दों पर निशाना साधते रहे हैं। अब अशोक गहलोत ही उनके समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। 

प्रताप सिंह खाचरियावास को जिताने की अपील की
अशोक गहलोत लगातार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को प्रचार किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्साही गुलाबी शहर, चली परिवर्तन की लहर। जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस के साथ परिवर्तन के भागीदार बनने आए ऊर्जावान लोगों के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को जिताने की अपील की।

वैभव गहलोत का भी कर रहे हैं प्रचार
अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में भी जमकर प्रचार कर रहे हैं। वैभव गहलोत को कांग्रेस ने जालोर-सिरोही सीट से टिकट दिया है। 
 

PC:  rajasthan.ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.