Rajasthan: 2000 का नोट बंद करने पर गरमाई राजनीति, सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से पूछ लिया अब ये सवाल

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2023 11:58:07 AM
Rajasthan: Politics heats up on demonetisation of 2000 note, CM Gehlot asks PM Modi now this question

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार रुपये के नोट को बंद करने का फैसला कर लिया है। इस फैसले के साथ ही अब राजनीति भी गर्माने लगी है। इसको लेकर कई पार्टियों के नेता पीएम मोदी पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे है। इधर आरबीआई की घोषणा के बाद राजस्थान के मुखमंत्री अशोक गहलोत ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने 1000 रुपए का नोट बंद कर 2000 का नोट चलाया। अब 2 हजार का भी बंद कर दिया। तब आपने 500 और 1000 के नोट बंद क्यों किए। ये रहस्य बना हुआ है। आपकी मंशा क्या है? इनको बताना चाहिए कि किन कारणों से 2000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।

जानकारी के लिए बता दे की सीएम गहलोत कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में है। सीएम गहलोत ने वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बताना चाहिए कि 2000 रुपये का नोट बंद क्यों कर रहे हैं। 

pc- republic bharat



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.