- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने पलटवार किया है। उन्होंने इस संबंध में गहलोत पर बिना बात का भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को यह पता नहीं हैं की एसआईआर प्रक्रिया न तो सरकार करती है न हीं कोई पार्टी करती है। यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है फिर क्यों बिना बात का भ्रम फैला रहे हैं।
विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भ्रामक एवं झूठा प्रचार करने से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत चूकते नहीं है। अशोक गहलोत ने इससे पहले एक्स के माध्यम से भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी करने का अरोप लगाया था। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया था।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें