- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 20 जिलों में स्कूलों की छुटि्टयां घोषित कर दी गई है। कई जिलों में अवकाश 10 जनवरी तक कर दिया गया है। आज जयपुर में घने कोहरे ने लोगों का प्रभावित किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर रही है। प्रदेश अभी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 दिन शीतलहर, शीतदिन और घने कोहरे का ट्रिपल अलर्ट जारी किया है।
विभाग की ओर से आज प्रदेश के बीस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर हैं।
वहीं बुधवार के लिए भी विभाग की ओर से ट्रिपल अलर्ट किया गया है। बुधवार को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए येलो अलर्ट हुआ है।
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वनस्थली में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान वनस्थली में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें