Rajasthan weather update: कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी, 11 जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 31 Dec 2025 07:54:11 AM
Rajasthan weather update: Amidst the intense cold, a warning of rain has also been issued for the next two days, and an alert has been issued for 11 districts

इंटरनेट डेस्क। एक  मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज आज प्रदेश के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं नए साल के पहले दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल शाम से ही प्रदेश में घना कोहरा पड़ने और अगले कुछ दिन कोहरा रहने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना है। विभाग की ओर से कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के  प्रभाव से आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है।  इसके साथ कल घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट है।   

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर शहर प्रदेश के प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान            

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को राजधानी जयपुर में 10.0 डिग्री, पिलानी में 7.0 डिग्री, सीकर में 6.5 डिग्री, कोटा में 9.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.6 डिग्री, अजमेर में 10.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.0 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, बाड़मेर में 12.0 डिग्री, जैसलमेर में 12.8 डिग्री, जोधपुर में 10.9 डिग्री , बीकानेर में 12.9 डिग्री, चूरू में 7.2 डिग्री, सिरोही में 7.4 डिग्री, करौली में 8.8 डिग्री, दौसा में 9.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.2 डिग्री, डूंगरपुर में 11.4 डिग्री, जालौर में 8.2 डिग्री, और झुंझुनूं में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.