Rajasthan Weather Update: नौतपा शुरू, 21 शहरों के लिए जारी हुआ हीटवेव का येलो अलर्ट

Hanuman | Monday, 25 May 2026 08:49:41 AM
Rajasthan Weather Update: 'Nautapa' Begins; Yellow Alert for Heatwave Issued for 21 Cities

इंटरनेट डेस्क। आज से नौतपा शुरू हो चुका है। लोगों को अब और भी भीषण गर्मी का कहर झेलने को तैयार हो जाना चाहिए। माना जाता है कि नौतपा में गर्मी का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके बात के संकेत भी मिल चुके हैं। मौसम विभाग ने तीव्र हीटवेव की चेतावनी की है। प्रदेश में लोगों को झुलवाने वाली गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। गत 24 घंटे में प्रदेश में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं प्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 21 शहरों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट और 3 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दौसा, डीग, अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, श्रीगंगानर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

28-29 मई से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ
हालांकि मौसम विभाग ने नौतपा के बीच ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक, 28-29 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान बारिश  होने से तापमान में कमी आ सकती है। आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.