Rajasthan weather update: 15 जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले भी

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 08:04:04 AM
Rajasthan weather update: Rain and dense fog alert issued for 15 districts, hailstorms are also possible

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को फरवरी माह में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने से ऐसा हो रहा है। वहीं प्रदेश के कोटा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। यहां पर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। लोगों को अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।  मौसम विभाग की ओर से आज 15 जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार,  आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिर सकते हैं।  जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी भागों में आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा  लोगों की परेशानी का कारण बन सकता है।

प्रमुख शहरो में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की  ओर से सेामवार को राजधानी जयपुर में 11.7 डिग्री, पिलानी में 11.8 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, कोटा में 16.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.2 डिग्री, अजमेर में 12.2 डिग्री, वनस्थली में 10.3 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री,  बाड़मेर में 13.2 डिग्री, जैसलमेर में 11.1 डिग्री, जोधपुर में 13.2 डिग्री, माउंट आबू में 8.8 डिग्री, बीकानेर में 10.0 डिग्री, चूरू में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.8 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 10.1 डिग्री, करौली में 9.3 डिग्री, दौसा में 11.0 डिग्री और झुंझुनूं में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.