Rajasthan weather update: प्रदेश में बढ़ता जा रहा है गर्मी का प्रभाव, अब इतने डिग्री तक हो सकता है तापमान में इजाफा

Hanuman | Friday, 27 Feb 2026 08:04:44 AM
Rajasthan weather update: The heat wave is increasing in the state, the temperature may rise by this much degree

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में रंगों के त्योहार होली से पहले भी गर्मी प्रदेशवासियों को परेशान करने लगी है। प्रदेश में अभी से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बाड़मेर के लोगों को अभी से भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर अभी से दिन के समय तेज गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा।

वहीं जयपुर सहित  प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। यहां सुबह-शाम मामूली ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश में  अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से से गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।

जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 30.8 डिग्री, अजमेर में 31.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.9 डिग्री, अलवर में 31.0 डिग्री, डबोक 31.0 डिग्री, बाड़मेर 36.3 डिग्री, पिलानी 32.5 डिग्री, कोटा  31.5 डिग्री, चित्तौडगढ़ 33.8डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 33.6 डिग्री और जैसलमेर में 34.6 डिग्री, सीकर में 30.0 डिग्री और चूरू में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  zeenews.india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.