Rajasthan Weather Update: प्रदेश के लिए भारी साबित हो सकते हैं आगामी तीन दिन, जारी हो गया है ये अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 08:06:06 AM
Rajasthan Weather Update: The next three days could be challenging for the state, this alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों मौसम ने राजस्थान में आमजन और किसानों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। बारिश और ओलों के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। लोगों को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लिए आगामी तीन दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आस-पास के कुछ क्षेत्रों में  मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

भारत मौसम विभाग की ओर से आगामी सात दिनों में तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया है।

जयपुर सहित प्रमुख शहरों में इतना  रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 11.6 डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, सीकर में 5.7 डिग्री, कोटा में 15.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री, बाड़मेर में 12.9 डिग्री, जैसलमेर में 11.5 डिग्री, जोधपुर में 12.8 डिग्री, अजमेर में 12.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.8 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, माउंट आबू में 7.7 डिग्री, बीकानेर में 10.3 डिग्री, चूरू में 7,4 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, अंटा बारां में 14.9, जालौर में 11.3 डिग्री, सिरोही में 8.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 5.8 डिग्री, करौली में 12.8 डिग्री, दौसा में 9.6 डिग्री और झुंझुनूं में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.