Bhajanlal सरकार जल्द ही इन्हें देगी बड़ी सौगात! मंत्री जोगाराम ने दे दिए हैं ये संकेत

Hanuman | Monday, 12 Jan 2026 02:21:50 PM
The Bhajanlal government will soon give them a big gift! Minister Jogaram has given these indications

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार जल्द सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील पकाने वाली कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय में बढ़ोतरी कर बड़ी सौगात दे सकती है। इस बात के संकेत जयपुर जिले के प्रभारी और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दूदू में आयोजित 'रात्रि चौपाल' के दौरान दिए हैं। मंत्री जोगाराम पटेल देर रात दूदू गांव में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कुक-कम-हेल्पर संघ की प्रतिनिधि महिलाओं ने मंत्री को अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें केवल 2297 रुपए प्रति माह का मानदेय दया जाता है, जिसके लिए वे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी देती हैं।

महिलाओं की इस मांग पर मंत्री जोगाराम पटेल ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री भजनलाल के समक्ष रखेंगे। मिड-डे मील पकाने वाली कुक-कम-हेल्पर्स की मानदेय बढ़ने की उम्मीदें जग गई है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान वीबी जी राम जी को लेकर भी ग्रामीणों से संवाद किया।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.