- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से आज कहा कि निवेश लाने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार से नीतियां तक नहीं बन पा रहीं।
सेमीकंडक्टर, एयरो डिफेंस जैसी अहम नीतियां महीनों से फाइलों में दबी हैं। 'मित्रों' के लिए बार-बार संशोधन हो रहे हैं। नतीजा.. निवेश अटका है, रोजगार रुका है और निर्णयहीनता की वजह से राजस्थान पिछड़ रहा है।
वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि गांव हों या शहर स्वशासन से जनता को बेदखल करके लोकतंत्र को अफसरशाही के हवाले कर दिया है। राजनीतिक दुर्भावना से जनप्रतिनिधि हटाए गए हैं, जनता की आवाज दबाई जा रही है, संवैधानिक व्यवस्था पर खुला हमला हो रहा है। प्रदेश में डेढ़ साल से पंचायत और नगर निकाय चुनाव लंबित हैं, क्योंकि भाजपा को चुनाव और जनता के वोट से डर लगता है।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें