राज सखी नेशनल फेयर 2025 के प्रचार में अहम भूमिका निभाने वालों को राज्य सरकार ने किया सम्मानित

Hanuman | Tuesday, 06 Jan 2026 04:07:55 PM
The state government honored those who played a key role in promoting the Raj Sakhi National Fair 2025.

जयपुर | शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र राज सखी नेशनल फेयर 2025 के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन व्यक्तियों को राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी नेहा गिरी द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में Pink City Moms की संस्थापक और सामाजिक उद्यमी आस्था जैन अग्रवाल, डिजिटल और मीडिया आउटरीच में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दिलीप राठौड़, तथा क्रिएटिव और पब्लिक एंगेजमेंट के ज़रिये मेले की पहुँच बढ़ाने वाले विश्वजीत शेखावत शामिल रहे।

आस्था जैन अग्रवाल ने अपने मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म और कम्युनिटी नेटवर्क के माध्यम से राज सखी नेशनल फेयर को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में परिवारों और महिलाओं ने मेले में भाग लिया और स्थानीय कारीगरों को सीधा समर्थन मिला।

दिलीप राठौड़ ने डिजिटल मीडिया, प्रमोशनल कंटेंट और ऑनलाइन प्रचार के माध्यम से मेले की जानकारी को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाया, जिससे मेले की विज़िबिलिटी और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

वहीं विश्वजीत शेखावत ने क्रिएटिव प्रमोशन, ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज़ और पब्लिक कनेक्ट के ज़रिये राज सखी नेशनल फेयर को युवाओं और आमजन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

राज सखी नेशनल फेयर महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आस्था जैन अग्रवाल ने कहा,“यह सम्मान हम सभी के लिए बहुत खास है। राज सखी नेशनल फेयर जैसे मंच स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। इस प्रयास को पहचान मिलना हमारे काम को और मजबूती देता है।” कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सभी विजेताओं के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.