आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 16 Jan 2026 09:00:56 AM
Today, India has emerged as the world's third-largest startup ecosystem: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत स्टार्टअप जगत में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है।

भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारे युवाओं के नवाचार और अटूट साहस ने  देश की अर्थव्यवस्था को नई शक्ति दी है साथ ही 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को भी सिद्ध किया है। हमारी सरकार प्रदेश के युवा उद्यमियों को हर संभव संसाधन, प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर नवाचार को अपनी संस्कृति का हिस्सा बनाने और विकसित भारत, विकसित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.