- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हिंदी से लेकर तमिल-तेलगू समेत कई भाषाओं में काम करने वाले अभिनेता कमल हासन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 7 नवम्बर 1954 को हुआ था। कमल हासन ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको उनकी जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। कमल हासन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहे हैं।
खबरों के अनुसार, आपको जानकर हैरानी होगी कि कमल हासन का नाम कभी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा से भी जुड़ा था? कमल हासन की पत्नी ने उन्हें और रेखा को एक होटल में पकड़ा था। एक समय रेखा और कमल हासन के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। इस बात की भनक पत्नी वाणी गणपती को लग गई। इसी बीच एक होटल में रेखा और कमल हासन को पत्नी ने देख लिया था।
बताया जाता है कि साल 1979 के अंत में चेन्नई के 'चोला शेरेटन' होटल में दोनों को एक साथ देखा। इसके बाद मामला बढ़ने के बाद रेखा को एक फिल्म से ही निकाल दिया गया। हालांकि ये सच है या झूठ, इसके बारे में कभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बाद में कमल हासन और वाणी गणपती की शादी भी टूट गई थी। दोनों साल 1988 में अलग हो गए।
PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें