Bollywood: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर रामगोपाल वर्मा ने कर दिया है ये बड़ा दावा

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 01:29:25 PM
Bollywood: Ram Gopal Varma has made this big claim regarding Ranveer Singh's film Dhurandhar 2

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में आई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा इस फिल्म को लेकर ज्यादा ही उत्साहित हैं।

अब उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। पार्ट 1 की अपार सफलता के बाद राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर इसकी तारीफों के पुल बांधे थे। अब उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी अपने विचार शेयर किए हैं। ये फिल्म् 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि धुरंधर 2 आने वाली अन्य पैन इंडिया फिल्मों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये फिल्म सिनेमा जगत को पूरी तरह से बदल देगी। उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 में ये पूरी संभावना है कि ये एक नया बेंचमार्क स्थापित करके पैन इंडिया फिल्मों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.