- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 फरवरी 1969 को मुंबई हुआ था। आज 57 साल की हो चुकी भाग्यश्री ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको उन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
भाग्यश्री ने साल 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की.. कच्ची धूप से अपना अभिनय शुरू किया। इसके बाद उन्हें साल 1989 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी नजर आई थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। हिमालय दासानी के साथ शादी करने के बाद उनका कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय देखने को मिला।
इन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म हेल्लो गर्ल्स के जरिए बॉलीवुड में वापसी की थी। भाग्यश्री को वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म किसी का भाई किसी का जान में कैमियो करने का भी मौका मिला था।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें