Udaipur में अरावली की पहाड़ियों के बीच सात फेरे लेंगे मंदाना और देवरकोंडा, आज से शुरू हो रहे हैं शादी के कार्यक्रम

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 03:03:53 PM
Mandana and Deverakonda will take seven vows amidst the Aravalli Hills in Udaipur, wedding festivities begin today.

इंटरनेट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर शहर में सात फेरे लेंगे। शादी के कार्यक्रम आज से शुरू होने वाले हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ‘द मेमेंटोज’ (आईटीसी होटल्स) को  अपनी शादी के लिए चुना है।

जहां सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि परिंदा भी पर न मार सके। दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी। गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, शादी में सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। उदयपुर में शादी के बाद दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए दो बड़े रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।

4 मार्च 2026 को हैदराबाद के आलीशान ‘ताज कृष्णा’होटल में होने वाले पहले रिसेप्शन में टॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी शामिल हो सकते हैं। वहीं मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी  दोनों द्वारा आयोजित की जाएगी।

PC: aajtak,   bhaskar,  hindi.asianetnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.