- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा खुद आलिया भट्ट ने काजोल और ट्विंकल के साथ 'टू मच' के नए एपिसोड में किया है। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिली।
आलिया भट्ट ने एपिसोड में खुलासा किया कि राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर संग उनका रिश्ता बदल गया है। बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी आलिया भट्ट ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद हमारा रिश्ता बदल गया है, अब हमारा रिश्ता बिल्कुल अलग है। अब हम एक साथ हैं।
उन्होंने इस एपिसोड में बोल दिया कि शायद पहले से कहीं ज्यादा एक साथ समय बीता पा रहे हैं। उनके बीच बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता है। आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर एक अच्छे इंसान हैं। इसी कारण उनसे शादी करने का फैसला मेरी जिंदगी का सबसे सही डिसीजन है। आपको बता दें कि आलिया-रणबीर अभी तक एक साथ कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा चुके हैं। अब दोनों एक साथ 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें