Bollywood: सलमान खान ने अब संजय दत्त के लिए सोशल मीडिया पर लिख दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 12:54:40 PM
Bollywood: Salman Khan has now shared a significant message for Sanjay Dutt on social media.

इंटरनेट डेस्क। संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड में एक मिसाल है। अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने संजय दत्त के साथ 2 फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बड़ी बात कही है। उन्होंने इन फोटो को सोशल मीडया पर शेयर कर लिखा कि बाबा फॉरएवर... बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सबका बाबा और अब अपने बच्चों का भी बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त।

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान ने संजय दत्त को लेकर आगे कहा कि अल्लाह, भगवान और जीसस सब इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा। प्रशसंकों ने सलमान खान की इस पोस्ट पर प्रतिक्रयाएं दी हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त और बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने भी इस पर कमेंट किया है।

 आपको बता दें कि संजय दत्त और सलमा खान मिलकर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें से प्रमुख फिल्म साजन है। दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है।

PC:  me.mashable
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.