- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। स्टार अभिनेत्री कटरीना कैफ के बाद एक और अभिनेत्री मां बनने वाली है। खबरों के अनुसार, सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।
फोटो के सथ ही सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। ये पोस्ट वायरल होने के सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को इसके लिए बधाईयां दी हैं। सोनम कपूर ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने प्रशंसकों को जानकारी दी कि उनका बेबी 2026 में आएगा। सोनम कपूर इससे पहले एक बेटे की मां हैं।
PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें