Ram Gopal Varma ने दाऊद इब्राहिम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मैं अपनी रोजी-रोटी उसकी वजह से कमा रहा हूं

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 02:41:44 PM
Ram Gopal Varma makes a shocking revelation regarding Dawood Ibrahim, stating:

इंटरनेट डेस्क। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। खबरों के अनुसार, राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी गन्स एंड थाईज को दाऊद इब्राहिम को डेडिकेट किया था, लेकिन पब्लिशर्स ने उसका नाम हटा दिया।

बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके वर्मा ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता, मैं अपनी दो आईकॉनिक फिल्म- सत्या और कंपनी नहीं बना पाता। मैं कैसे उसे अपनी किताब ना डेडिकेट करता? मैं अपनी रोजी-रोटी उसकी वजह से कमा रहा हूं।

इस दौरान राम गोपाल वर्मा ने खुलासा कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की ओर से कभी भी धमकी भरा कॉल नहीं आया। मैं इकलौता ऐसा शख्स था जिसे कभी धमकी वाला कॉल नहीं आया, इसका कारण उन्हें सत्या और कंपनी पसंद आई थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म सत्या साल 1998 में रिलीज हुई थी। मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी (भीखू म्हात्रे), जे.डी. चक्रवर्ती (सत्या), उर्मिला मातोंडकर (विद्या), सौरभ शुक्ला (कल्लू मामा) और परेश रावल (इंस्पेक्टर खंडिलकर) का शानदार अभिनय देखने को मिला था।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.