- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की ओर से भारत से आयातित होने वाले सामानों पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ आज से लागू हो गया है। इस संबंध में अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया था। इस पर भारत की ओर से अर्थव्यवस्था की निर्यात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी मंत्र पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को भारतीयों से वोकल फॉर लोकल बनने और भारतीय सामान खरीदने का आह्वान किया।
खबरों के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ की वजह से भारतीय निर्यातक अमेरिका के साथ अपने व्यापार में भारी गिरावट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। शुरुआती अनुमानों की मानें तो, 47 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के उत्पादों पर आज से 50 प्रतिशत टैरिफ दर लागू हो गई है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस से भारत द्वारा तेल आयात पर दंड के रूप में भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया था।
भारतीय वस्तुएं अमेरिका के बाजार में हो जाएंगी काफी महंगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से भारतीय वस्तुएं अमेरिका के बाजार में काफी महंगी हो जाएंगी और इससे भारत का 30-35 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा। अमेरिकी ट्रैरिफ से मुख्य रूप से समुद्री उत्पाद खासकर झींगा, आर्गेनिक केमिकल्स, अपैरल, टेक्सटाइल मेड-अप्स, हीरे व सोने के जेवरात, मशीनरी और मैकेनिकल उपकरण, फर्नीचर और बेड जैसे चीजों के निर्यात प्रभावित होंगे। हालांकि फार्मा, स्मार्टफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक और पेट्रोलियम उत्पाद के निर्यात को टैरिफ से मुक्त रखा गया है।
PC: businessworld
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें