Nepal के बाद France में भड़की हिंसा, पेरिस में 200 प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

Hanuman | Wednesday, 10 Sep 2025 04:18:11 PM
After Nepal, violence erupted in France, 200 protesters detained in Paris

इंटरनेट डेस्क। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं का हिंसक प्रदर्शन अभी रूका भी नहीं है कि एक अन्य देख ऐसा ही प्रदर्शन शुरू हो गया है। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस भी हिंसा की चिंगारी सुलग उठी है।

खबरों के अनुसार, यहां पर ब्लॉक एव्रीथिंग मूवमेंट के बाद भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। यहां पर चारों ओर आगजनी देखने को मिल रही है। पुलिस ने इस संबंध में 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई है। खबरों के अनुसार, फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें बंद कर दीं और कई जगहों पर आगजनी शुरू हो गई। ऐसे में हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों की ओर से पेरिस में सबकुछ बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। पेरिस में प्रदर्शनकारियों के जमावड़े को देखते हुए 80,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को यहां पर तैनात किया गया।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.