- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पचास फीसदी टैरिफ लागू करने के बाद भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। खबरों के अनुसार, अब अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर 2018 से प्रतिबंधों पर मिली हुई छूट को भी खत्म कर दिया है।
अमेरिका की ओर से इसे 'अधिकतम दबाव' की रणनीति के तहत उठाया गया कदम करार दिया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से ईरान के साथ-साथ भारत और पोर्ट के जरिए व्यापार करने वाले अन्य देशों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से साल 2018 में चाबहार पोर्ट को प्रतिबंधों से छूट दी थी, जिसे अब रद्द करने का फैसला सरकार ने ले लिया है। अमेरिका के इस फैसले से भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। अमेरिका ये नया फैसला 29 सितंबर 2025 से लागू होगा। चाबहार के माध्यम से भारत अफगानिस्तान और मध्य एशिया अपना कारोबार करता है। अब आगामी समय में भारत के लिए ऐसा करना मुश्किल होगा।
PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें