Bangladesh में नई सरकार के लिए हो रहा है आज मतदान, लोगों में दिख रहा उत्साह

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 12:48:07 PM
Bangladesh votes today for a new government, with people showing great enthusiasm

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पार्लियामेंट्री चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान लम्बी लाइने देखने का मिल रही है। लोागों में मतदान को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस और बीएनपी के चेयरमैन तारिक रहमान ने भी मतदान कर दिया है।

बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर रखा है।  चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर बताई जा रही है। मतदान के दौरान  ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प की खबरें भी आ रही हैं।

खबरों के अनुसार, मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। 127.7 मिलियन मतदाताओं में जेन Z और महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभाकर  बांग्लादेश में सत्ता और लोकतांत्रिक दिशा तय करेंगे। 

विद्यार्थियों की बगावत के कारण गिरी थी शेख हसीना सरकार
आपको बात दें कि करीब 18 महीने पहले विद्यार्थियों की बगावत के कारण तत्कालीन पीएम शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। जिसे अवामी लीग लीड कर रही थी। इसके बाद यहां पर चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

अब बांग्लादेश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ-साथ संपन्न करवाए जा रहे हैं। शेख हसीना की विदाई और  राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं।  खबरों के अनुसार,आज भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है।

PC: dw
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.