ब्रैम्पटन के एक घर से नवजात बच्चे का शव बरामद

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 12:19:13 PM
Body of newborn baby recovered from a home in Brampton

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित एक घर के अंदर से एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। इस मामले में पील पुलिस ने एक 23 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, पील पुलिस को रविवार रात करीब 8:30 बजे ब्रैम्पटन के कैनेडी रोड नॉर्थ और विलियम्स पार्कवे इलाके में एक घटना संबंधी सूचना मिली थी। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें इलाके में स्थित एक रिहायशी घर के अंदर बच्चा मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उस पर बच्चे के जन्म के बाद उसके शव को छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। डिटेक्टिव सार्जेंट मैथ्यू मिलर के अनुसार, आरोपी महिला को हिरासत के दौरान चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई है और फिलहाल उसे जमानत सुनवाई तक हिरासत में रखा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.