Canada: महिला चिकित्सक के मरीज के साथ थे संबंध, अब हुआ ऐसा कि…

Hanuman | Thursday, 11 Sep 2025 03:14:03 PM
Canada: Female doctor had a relationship with a patient, now this happened that…

इंटरनेट डेस्क। कनाडा से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर पुरुष मरीज के साथ यौन शोषण और दो अन्य मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप सिद्ध होने पर भारतीय मूल की चिकित्सक सुमन खुलबे का मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया है।

खबरों के अनुसार, खुलबे ने मरीजों के प्रति प्रेम व्यक्त किया और उनके साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध स्थापित किए, ये आचरण चिकित्सा नैतिकता के खिलाफ माना गया। खबरों के अनुसार, मरीजों को दोस्त और बिजनेस पार्टनर मानाकॉलेज ऑफ फिजिशियन्स एंड सर्जन्स ऑफ ओंटारियो की समीक्षा समिति ने भारतीय मूल की चिकित्सक सुमन खुलबे के व्यवहार की जांच कर निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने अपने मरीजों को केवल मरीज के रूप में नहीं देखा।

समिति ने माना कि संस्था की नीति डॉक्टर और मरीज के बीच यौन संपर्क के प्रति शून्य सहनशीलता की है, भले ही वह सहमति से हो। पैनल के फैसले के अनुसार, चिकित्सक सुमन खुलबे एक मरीज के साथ सेक्स संबंध और अन्य मरीजों के साथ गहरे व्यक्तिगत संबंध थे। इसी कारण उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

PC: unsplash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.