Donald Trump ने दे दी है खामेनेई को खुली धमकी, कहा- अगर तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर…

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 01:05:08 PM
Donald Trump has issued a direct threat to Khamenei, saying that if Tehran resumes its nuclear program...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई खुली धमकी  देते हुए बोल दिया कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को लेकर चिंतित होना चाहिए।

खबरों के अनुसार, दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान ये भी संकेत दे दिया कि अगर तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने का प्रयास करता है तो उस पर नए हमले हो सकते हैं।  आपको बता दें कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच शुक्रवार को ओमान के मस्कट में परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने  को लेकर बैठक होनी है।

इस बैठक से पहले ट्रंप ने धमकी देकर विवाद को बढ़ाने का काम किया है। खबरों के अनुसार, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या अयातुल्ला अली खामेनेई को चिंतित होना चाहिए तो इस पर ट्रंप ने बोल दिया कि मैं कहूंगा कि उन्हें बहुत चिंतित होना चाहिए। खबरों की मानें तो ट्रंप के बयान के बाद सप्ताह के आखिर में होने वाली न्यूक्लियर बातचीत रद्द हो सकती है।

PC:  ig
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.