पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan आएंगे जेल से बाहर, सरकार ने ले लिया है ये निर्णय

Hanuman | Monday, 16 Feb 2026 02:38:44 PM
Former Pakistan PM Imran Khan will be released from jail, the government has taken this decision

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि पाकिस्तान की विश्व चैम्पियन क्रिकेट टीम के कप्तान इमरान खान 32 महीनों के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। आंखों के इलाज की वजह से उन्हें बाहर लाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार,  उनकी एक आंख की रोशनी बिलकुल समाप्त हो गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सरकार में मिनिस्टर डॉ. तारिक फजल चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। विपक्ष दल द्वारा इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दिए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने पूर्व इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद भी  पीटीआई और दूसरे दलों का प्रदर्शन जारी रहने पर फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.