- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू के संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहने से फ्रांस में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इसी कारण यहां पर फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिर गई है।
अब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक साल महीने में चौथी बार देश में नए पीएम की तलाश करनी होगी। संसद में फ्रांस्वा बायरू की सरकार के पक्ष में केवल 194 वोट पड़े जबकि विरोध में 364 वोट पड़े। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गत साल दिसंबर में बायरू को पीएम नियुक्त किया था।
सरकार गिरने के बाद बायरू को संवैधानिक रूप से बाध्य होकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले, फ्रांस्वा बायरू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए काफी प्रयास किया था। उन्होंने संसद में मतदान से पहले विरोधी सांसदों से फ्रांस के कर्जों पर लगाम लगाने की उनकी योजना का समर्थन करने का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने कहा था कि यह हमें डुबो रहा है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें