ईरान उन्हें मारने का प्रयास करता है तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा: Donald Trump

Hanuman | Wednesday, 21 Jan 2026 09:14:49 AM
If Iran attempts to kill them, the United States will wipe it off the face of the earth: Donald Trump

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर एक बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने अब बोल दिया कि अगर ईरान उन्हें मारने  का प्रयास करता है तो अमेरिका उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा।

डोनाल्ड ट्रंप न्यूजनेशन के कार्यक्रम 'केटी पावलिच टुनाइट' में ये बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ भी हुआ, तो वे ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। इससे पहले ईरान ने भी डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी थी।

ईरान की सेना के प्रवक्ता जनरल अबुल फजल शेकारची ने  बयान दिया था कि डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की तरफ किसी ने गलत इरादे से हाथ बढ़ाया, तो हम न सिर्फ वह हाथ काट देंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग लगा देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले खामेनेई के लगभग 40 साल के शासन को खत्म करने की बात कही थी। अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

दिसंबर 28 से तनाव बढ़ गया दोनों देशों के बीच तनाव
आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच दिसंबर 28 से तनाव बढ़ गया था। दोनों देशों के बीच तनाव ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद और बढ़ा था। ईरान में ये प्रदर्शन खराब अर्थव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुए थे। ये प्रदर्शन हिंसक हो चुका है। इस दौरान  ईरान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है।

PC: biography
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.