Iran-US: ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज का प्रबंधन कभी भी वैसा नहीं होगा, जैसा युद्ध से पहले था

Shivkishore | Tuesday, 23 Jun 2026 11:26:18 AM
Iran-US: Iran makes a major statement—the management of Hormuz will never be the same as it was before the war.

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका के बीच कागजी समझौता भले ही हो गया हो, लेकिन आए दिन हो रही चर्चाओं से तो ऐसा लग रहा हैं फिर से कुछ न हो जाए। इस बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते जहाजों की आवाजाही अब कभी भी पहले की तरह नहीं होगी और इस अहम जलमार्ग का प्रबंधन तेहरान अपनी शर्तों पर करेगा। ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने स्विटजरलैंड वार्ता से लौटते समय यह बात कही है। 

क्या बोले 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले पर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रशासन कभी भी युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटेगा। स्विटजरलैंड से लौटते हुए उन्होंने कहा, युद्ध की शुरुआत में ही साफ तौर पर कहने वालों में मैं सबसे आगे था कि सभी को यह पता होना चाहिए कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन कभी भी वैसा नहीं होगा, जैसा युद्ध से पहले था। 

गालिबाफ ने ईरानी वार्ताकारों की इस बात के लिए तारीफ की कि उन्होंने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति के जरिए अमेरिकी नाकेबंदी हटवाई। ईरानी स्पीकर ने कहा, अगर में इसे सैन्य तरीके से करना चाहते, तो जाहिर है कि युद्ध होता और नुकसान भी होता, लेकिन आपने देखा कि नाकेबंदी रातों-रात हटा दी गई। इस दौरान उन्होंने वॉशिंगटन के प्रति पुराने अविश्वास को दोहराया। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी अमेरिकियों पर भरोसा नहीं किया और न ही कभी करेगा।

pc- jansatta



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.