जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर इलियास कश्मीरी ने खोल दी है Pakistan की पोल, किया ये कबूल

Hanuman | Wednesday, 17 Sep 2025 03:25:36 PM
Jaish-e-Mohammed terrorist commander Ilyas Kashmiri has exposed Pakistan, confessing this

इंटरनेट डेस्क। जैश-ए-मोहम्मद की ओर से अब पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर इलियास कश्मीरी ने अब खुलासा किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी आर्मी के अफसरों को भेजने का आदेश सीधे आर्मी चीफ ने दिया था। पाकिस्तान दुनिया के सामने लगातार प्रचार कर रहा है कि उसके देश में कोई आतंकी ठिकाना नहीं है। इलियास कश्मीरी के बयान के बाद पाकिस्तानी करतूतों का खुलासा हो गया है।

आपको बात दें के लश्कर के आतंकी ठिकाने मुरीदके में एक आतंकी के साथ पाक सेना के लोग भारत के हमले में मारे गए आतंकियों के नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए थे। इस संबंध में फोटो भी सामने आई थी। कश्मीरी के कुबूलनामे से ये तो साफ हो गया है कि बहावलपुर के जैश कैंप में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होने का आदेश पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अपने जनरल्स को दिया था।

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.