Kim Jong Un ने अब अमेरिका को दे दी है धमकी, कहा- वह अपने परमाणु बलों का तेजी से विस्तार करेंगे

Hanuman | Wednesday, 20 Aug 2025 01:09:21 PM
Kim Jong Un has now threatened America, saying he will rapidly expand his nuclear forces

इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के नेता और कथित तौर पर विश्व के सबसे बड़े तानाशाह किम जोंग उन को अब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के एक कदम पर गुस्सा आ गया है। किम जोंग उन ने अब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की कड़ी आलोचना करते हुए एक बड़ी धमकी दे डाली है।

अपने सबसे आधुनिक युद्धपोत का निरीक्षण करते समय उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के इस कदम को लेकर बोल दिया कि वह अपने परमाणु बलों का तेजी से विस्तार करेंगे ताकि विरोधियों का मुकाबला कर सकें। इस आधुनिक युद्धपोत को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बनाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, किम जोंग उन ने हाल ही में पश्चिमी बंदरगाह नामपो का दौरा किया। वहीं दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने बढ़ते खतरों के जवाब में अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए वार्षिक ग्रीष्मकालीन सैन्य अभ्यास उल्ची फ्रीडम शील्ड प्रारम्भ कर बड़ा कदम उठाया है। 

PC euronews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.