- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंच पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए हैं। यहां पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर भी बड़ी बात कही है। इसी बीच पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान ने भारत पर एक आरोप लगाया है।
अजरबैजान ने आरोप लगाया कि भारत ने उसके पूर्ण सदस्यता आवेदन को रोक दिया है। अजरबैजान को पाकिस्तान का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है। वह कई बार भारत विरोधी मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ खड़ा नजार आया है।
हालांकि, अजरबैजान के इस दावे पर अब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन के तियानजिन शहर में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में अजरबैजान डायलॉग पार्टनर के रूप में शामिल हुआ था। अजरबैजानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की ओर से इस आवेदन के पक्ष में समर्थन दोहराया, लेकिन भारत ने इसका विरोध किया।
पाकिस्तान ने भी उठा लिया है ये बड़ा कदम
वहीं पाकिस्तान की ओर से कूटनीतिक कदम भी तेज कर दिए हैं। पाक विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने हाल ही में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से बातचीत कर दोनों देशों ने आपसी राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति दी है। अमेरिका की मध्यस्थता में अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता होने के बाद पााकिस्तान की ओर से इस संबंध में ये बड़ा कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि पाक लंबे समय से आर्मेनिया का विरोध करता रहा है और अजरबैजान के समर्थन में खड़ा रहा है।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें